सड़क पर नमाज़ नहीं होगी: योगी

feature-top

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सार्वजनिक सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सड़कें आम लोगों की आवाजाही के लिए होती हैं, धार्मिक आयोजनों के लिए नहीं। उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की स्थिति में शिफ्ट सिस्टम अपनाने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन पहले लोगों को समझाएगा, लेकिन नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है। योगी ने कानून व्यवस्था और जनता की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।


feature-top