मुर्शिदाबाद बमकांड के 2 आरोपी मुंबई में गिरफ्तार

feature-top

मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आश्रम के बाहर बम फेंकने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रॉकी खान (23) और शहादत सरकार (35) वारदात के बाद फरार थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों गीतांजलि एक्सप्रेस से कोलकाता से मुंबई आ रहे हैं। इसके बाद क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने रविवार को बोरिवली रेलवे स्टेशन पर उन्हें दबोच लिया। आरोपियों ने 12 मई को आश्रम के पास तीन देसी बम फेंके थे, जिनमें दो फट गए थे। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इलाके में तनाव फैल गया था। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


feature-top