रोहित पवार की मांग: सरकार 25 रुपये किलो खरीदे प्याज

feature-top

महाराष्ट्र में प्याज की गिरती कीमतों को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। नासिक की लासलगांव मंडी में एनसीपी (शरद पवार गुट) विधायक रोहित पवार किसानों के धरने में शामिल हुए। उन्होंने सरकार से किसानों का प्याज 25 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदने और नुकसान झेल रहे किसानों को मुआवजा देने की मांग की। रोहित पवार ने कहा कि प्याज उत्पादन की लागत 17 से 20 रुपये प्रति किलो आती है, जबकि किसानों को सिर्फ 12 से 13 रुपये का भाव मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।


feature-top