कोलकाता : पार्क सर्कस में हिंसा, पुलिस पर पथराव, 40 गिरफ्तार

feature-top

कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई का विरोध हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और सुरक्षाबलों पर पथराव किया, जिसमें कई जवान घायल हुए और सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचा। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और केंद्रीय बलों ने मोर्चा संभाला और इलाके में भारी सुरक्षा तैनात की गई। इस मामले में अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना पर विपक्ष नेता सुवेंदु अधिकारी ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शांति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।


feature-top