भारत अगले सप्ताह क्वाड विदेश मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा

feature-top

अगले सप्ताह नई दिल्ली में क्वाड के विदेश मंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में पश्चिम एशिया संकट और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के बदलते सुरक्षा परिदृश्य सहित कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और चीन की बढ़ती आक्रामकता से निपटने के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। यह बैठक इस वर्ष के अंत में भारत में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन की नींव रखेगी।


feature-top