बंगाल चंद्रकांत रथ हत्या मामला : मुख्य आरोपी राज कुमार सिंह गिरफ्तार

feature-top

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने चंद्रकांत रथ की हत्या के सिलसिले में राज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। रथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक थे। 6 मई को मध्यग्राम में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिंह को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया। सीबीआई ने पश्चिम बंगाल पुलिस से जांच का जिम्मा ले लिया है।


feature-top