जज कैश रिकवरी केस: जांच पैनल ने लोकसभा स्पीकर को रिपोर्ट सौंपी

feature-top

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कर रही न्यायाधीश जांच समिति ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपनी रिपोर्ट सौंपी। न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास से कथित तौर पर बेहिसाब नकदी मिलने के बाद उनके खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू की गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 के तहत वैधानिक आवश्यकताओं के अनुसार प्रस्तुत की गई यह रिपोर्ट संसद के दोनों सदनों के समक्ष उचित समय पर रखी जाएगी। संसद की अगली बैठक मानसून सत्र में होगी, जो आमतौर पर जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू होता है।


feature-top