आवारा कुत्तों को इधर-उधर फेंकना बंद करें: मेनका गांधी

feature-top

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के लिए अपने आदेशों को बरकरार रखा है। इसमें नसबंदी, वैक्सीनेशन और सार्वजनिक स्थानों पर खाना न देने की गाइडलाइन शामिल है। पीपल फॉर एनीमल्स की अध्यक्ष मेनका गांधी ने कहा कि एबीसी फ्रेमवर्क और शेल्टर होम का पालन नहीं हुआ। कई कॉलेज, अस्पताल और रेलवे शेल्टर नहीं बना पाए। कुत्तों को अमीर कॉलोनी से गरीब कॉलोनी में फेंकने की प्रथा जारी है। मेनका ने कहा कि उचित शेल्टर बनें और इधर-उधर फेंकना बंद हो।


feature-top