तेल कीमतों में उछाल, राहुल ने जताई चिंता

feature-top

राहुल गांधी ने ईंधन की बढ़ी कीमतों को लेकर चिंता जताई और कहा कि “आर्थिक तूफ़ान आने वाला है।” उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार का अडानी-अंबानी वाला आर्थिक ढांचा आम जनता पर भारी पड़ेगा। पेट्रोल अब 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। CNG की कीमतें भी 1–2 रुपये प्रति किलो बढ़ीं। राहुल ने कहा कि आम आदमी को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा, जबकि प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं पर ध्यान दे रहे हैं।


feature-top