रायपुर में कचरा संग्रह फिर शुरू, सफाईकर्मी लौटे

feature-top

रामकी कम्पनी के लगभग 95% हड़ताली ठेका सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए। उन्होंने 210 से अधिक सफाई वाहनों के साथ वार्डों में डोर‑टु‑डोर कचरा संग्रह शुरू कर दिया। नगर निगम अधिकारी और कम्पनी प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त संबित मिश्रा ने हड़ताल के कारण प्रभावित सफाई कार्य को शीघ्र सामान्य करने के निर्देश दिए।


feature-top