बस्तर में अमित शाह की बैठक, सुरक्षा और विकास पर लिए गए अहम फैसले

feature-top

छत्तीसगढ़ के बस्तर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई। इसमें छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। बैठक में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, कुपोषण और आदिवासी क्षेत्र विकास के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई। सीमावर्ती जिलों में खुफिया साझा करने और हाईटेक पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर सहमति बनी। बस्तर में सड़क, रेल और टेलीकॉम कनेक्टिविटी सुधारने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला उत्पीड़न मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के कदम तय किए गए।


feature-top