रायपुर : कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट अचानक हुई बंद , भाजपा नेता समेत 7 फंसे

feature-top

रायपुर के रजबंधा मैदान स्थित निजी कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को लिफ्ट अचानक खराब हो गई। इसमें भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी समेत सात लोग लगभग 15 मिनट तक फंसे रहे। सुरक्षा गार्ड ने मशक्कत कर दरवाजा खोलकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। चिमनानी ने कॉम्प्लेक्स प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बुजुर्ग और महिलाएं लिफ्ट में फंस चुके हैं। घटना का वीडियो सामने आया है और इससे स्थानीय सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठ गए हैं।


feature-top