सुरक्षा बलों की बहादुरी से बस्तर हुआ नक्सल मुक्त : गृह मंत्री अमित शाह

feature-top

छत्तीसगढ़ के बस्तर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 31 मार्च, 2026 से पहले ही नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार बनने के तुरंत बाद बचे हुए नक्सलियों को निशाना बनाया गया। सुरक्षा बलों की बहादुरी और बलिदान से भय का माहौल समाप्त हुआ। बस्तर की जनता अब आत्मविश्वास और भविष्य के प्रति आश्वस्त है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने नक्सल मुक्त अभियान में समर्थन नहीं दिया, जबकि कई गैर-भाजपा राज्यों ने साथ दिया। बस्तर अब नक्सल मुक्त होकर विकास और शांति की राह पर आगे बढ़ रहा है।


feature-top