भारत में 2 साल के भीतर खुलेंगे 5 हजार E100 स्टेशन

feature-top

ईरान युद्ध और कच्चे तेल संकट के बीच भारत सरकार जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता घटाने की रणनीति तेज कर रही है। वित्त वर्ष 2026 में तेल आयात पर 10.9 लाख करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। सरकार इथेनॉल और इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों को बढ़ावा दे रही है, ताकि महंगाई, रुपये पर दबाव और आयात जोखिम कम हों। रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्रोलियम मंत्रालय दो साल में E100 ईंधन के 5,000 स्टेशन शुरू करेगा। पहले चरण में दिल्ली, मुंबई, पुणे और नागपुर में अगले महीने 150 आउटलेट चालू होंगे। सरकार इसे ऊर्जा सुरक्षा और विदेशी मुद्रा बचत की दिशा में बड़ा कदम मान रही है।


feature-top