मोदी कैबिनेट बैठक गुरुवार को होगी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को केंद्र सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के कामकाज, हाल में लिए गए अहम फैसलों के असर और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। इसमें सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे। सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी। कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच यह इस साल मंत्रिपरिषद की पहली बैठक मानी जा रही है


feature-top