विजय कैबिनेट में कांग्रेस के दो विधायक आज लेंगे मंत्री पद की शपथ

feature-top

तमिलनाडु में विजय के नेतृत्व वाली TVK सरकार में कांग्रेस के दो विधायक मंत्री पद की आज शपथ लेंगे। AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि विधायक राजेश कुमार और पी. विश्वनाथन कल कैबिनेट में शामिल होंगे। उन्होंने इसे कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया, क्योंकि लगभग 59 साल बाद पार्टी फिर से तमिलनाडु कैबिनेट का हिस्सा बन रही है। 4 मई को वोटों की गिनती के बाद TVK को बहुमत नहीं मिला था, लेकिन कांग्रेस सहित कई दलों के समर्थन से सरकार बनी। अब समर्थन देने वाली पार्टियों को कैबिनेट में जगह दी जा रही है।
 


feature-top