मुंबई अतिक्रमण विरोधी अभियान: 3 पुलिसकर्मी घायल

feature-top

अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके की एक झुग्गी बस्ती में कथित तौर पर अवैध मस्जिद को गिराए जाने के समय गुस्साए निवासियों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके, जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पत्थर फेंकने के आरोप में कम से कम दस लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें कुछ निवासी भी घायल हो गए।

पश्चिमी रेलवे ने बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद गरीब नगर झुग्गी बस्ती में एक बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया, जिसमें बांद्रा रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से से सटी 500 अवैध झोपड़ियों में से कई को हटाया गया।


feature-top