कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में रोका गया

feature-top

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का X अकाउंट भारत में रोक दिया गया। CJP_2029 यूज़रनेम वाला यह अकाउंट खोलने पर ‘Account Withheld’ दिखा रहा है। यह रोक तब आई जब पार्टी इंस्टाग्राम पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को फॉलोअर्स में पीछे छोड़ चुकी थी। संस्थापक अभिजीत दिपके ने इसकी फोटो शेयर की और लिखा कि भारत में अकाउंट रोक दिया गया। X के अनुसार, ऐसा कदम वैध कानूनी अनुरोध मिलने पर या स्थानीय कानून के उल्लंघन के मामले में उठाया जाता है। रोक केवल भारत में लागू है और प्लेटफ़ॉर्म ने स्पष्ट किया कि यह किसी विशेष क्षेत्राधिकार तक सीमित होगी।


feature-top