छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई

feature-top

छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन पर हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने कहा कि विभागीय प्रमोशन प्रक्रिया जारी रह सकती है, लेकिन अगली सुनवाई तक कोई अंतिम आदेश नहीं होगा। कोरबा जिले में पदस्थ कांस्टेबलों ने स्थानांतरण और लिस्टिंग को चुनौती दी थी। कुल 73 पुलिसकर्मियों की याचिका पर सुनवाई हुई। बिलासपुर संभाग में 795 आरक्षक प्रधान आरक्षक पद के लिए पात्र हैं। जिलावार आंकड़े: बिलासपुर-230, रायगढ़-230, कोरबा-85, जांजगीर-चांपा-60, मुंगेली-40, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही-40, सारंगढ़-बिलाईगढ़-60, सक्ती-50। अगली सुनवाई 15 जून से शुरू होगी।


feature-top