इबोला प्रकोप के कारण भारत-अफ्रीका सम्मेलन स्थगित

feature-top

भारत और अफ्रीकी संघ के बीच 28 मई से नई दिल्ली में होने वाला चौथा भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन इबोला प्रकोप के चलते टाल दिया गया है। अफ्रीका के कई देशों, खासकर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के दक्षिण किवु प्रांत में इबोला के मामले सामने आए हैं। भारत सरकार ने कहा कि दोनों पक्षों ने बदलती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया। भारत में अभी इबोला का कोई मामला नहीं मिला है, लेकिन केंद्र ने सभी राज्यों को स्क्रीनिंग, क्वारंटाइन और जांच की तैयारियां मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। शिखर सम्मेलन की नई तारीख बाद में घोषित होगी।
 


feature-top