कर्नाटक में CM पद को लेकर फिर बढ़ी खींचतान

feature-top

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान फिर तेज हो गई है। डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने CM बनने के सवाल पर कहा, “समय और मुहूर्त जवाब देंगे।” उनके समर्थक सिद्धारमैया से पद छोड़ने की मांग कर रहे हैं। 2023 में दोनों नेताओं के बीच ढाई-ढाई साल के सत्ता साझेदारी समझौते की चर्चा हुई थी, लेकिन अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ। इस बीच, कांग्रेस विधायक के.एन. राजन्ना ने जी. परमेश्वर का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए आगे बढ़ाया है। शिवकुमार के जन्मदिन पर समर्थकों ने उन्हें CM के रूप में दिखाते हुए पोस्टर लगाए।
 


feature-top