UPSC परीक्षा के लिए दिल्ली में सुबह 6 बजे चलेगी मेट्रो

feature-top

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को देखते हुए 24 मई, रविवार को कुछ मेट्रो लाइनों पर सेवाएं एक घंटा पहले शुरू करने का फैसला किया है। DMRC के अनुसार, पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन और ग्रे लाइन के टर्मिनल स्टेशनों से ट्रेनें सुबह 6 बजे चलेंगी। सामान्य दिनों में इन लाइनों पर रविवार को सेवाएं सुबह 7 बजे शुरू होती हैं। सुबह 7 बजे तक ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी, इसके बाद सामान्य टाइमटेबल लागू होगा। यह व्यवस्था परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाने के लिए की गई है।
 


feature-top