उमर ख़ालिद ने अंतरिम ज़मानत के लिए दिल्ली HC में लगाई गुहार

feature-top

दिल्ली दंगों की साज़िश मामले में आरोपी पूर्व छात्र नेता उमर ख़ालिद ने अंतरिम ज़मानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। निचली अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने यह याचिका दाखिल की। अदालत में इस पर शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना है। उमर खालिद ने अपने दिवंगत चाचा के 40वें दिन की रस्म (चेहल्लुम) में शामिल होने और अपनी मां से मिलने के लिए 15 दिन की अंतरिम ज़मानत मांगी है। उनकी मां की सर्जरी भी होनी है। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने उनकी अंतरिम ज़मानत की अर्जी खारिज कर दी थी।


feature-top