CBSE की धुंधली आंसर शीट पर विवाद

feature-top

CBSE कक्षा 12 की स्कैन की गई आंसर शीट को लेकर विवाद बढ़ गया है। कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर धुंधली कॉपियों के स्क्रीनशॉट साझा कर सवाल उठाए कि ऐसी कॉपियों का मूल्यांकन कैसे किया गया। छात्रों ने पेमेंट फेल, पोर्टल स्लो होने और आवेदन में दिक्कतों की भी शिकायत की। कुछ छात्रों का दावा है कि खाते से पैसे कट गए, लेकिन आवेदन असफल दिखा। वहीं CBSE ने कहा कि पोर्टल सुचारू रूप से काम कर रहा है और 20 मई शाम तक 3.87 लाख आंसर शीट के लिए 1.27 लाख आवेदन सफलतापूर्वक जमा किए जा चुके हैं।


feature-top