प्रशांत किशोर ने छोड़ा पटना का घर, अब आश्रम से चलाएंगे जन सुराज

feature-top

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पटना का घर छोड़कर IIT-पटना के पास बने बिहार नवनिर्माण आश्रम में रहना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव तक वहीं से पार्टी की गतिविधियां चलाएंगे। दरभंगा में उन्होंने नीतीश कुमार और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए पलायन, सरकारी खर्च और महिलाओं को दी गई आर्थिक सहायता योजना पर सवाल उठाए। किशोर ने ईंधन और खाद संकट की आशंका भी जताई। उन्होंने कहा कि बिहार गरीब राज्य है, लेकिन सरकार शान-शौकत पर ज्यादा खर्च कर रही है।


feature-top