मध्य प्रदेश सरकार ने ट्विशा शर्मा केस में की CBI जांच की सिफारिश

feature-top

भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की। परिवार ने इसे न्याय की दिशा में कदम बताया और आरोप लगाया कि जांच में देरी आरोपी के रसूख के कारण हुई। चाचा लोकेश शर्मा ने कहा कि यह कदम पहले उठाया जाना चाहिए था। चचेरे भाई आशीष शर्मा ने दोषियों की मदद करने वालों की जवाबदेही तय करने की मांग की। पुलिस कमिश्नर ने मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत रद्द कराने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह भी जांच से जुड़े वकील के साथ नजर आईं। परिवार ने न्याय पाने तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प जताया।


feature-top