छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी स्कूलों में होंगी संचालित

feature-top

छत्तीसगढ़ सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब भवन विहीन आंगनबाड़ी किराए की जगहों पर नहीं चलेंगी। स्कूलों में खाली पड़े अतिरिक्त कमरे या अनुपयोगी भवनों में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जाएंगे। कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे स्कूलों की पहचान करें। महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय कर बच्चों को बेहतर शिक्षा, पोषण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और ग्रामीण इलाकों में भी बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा।


feature-top