केंद्र ने बांग्लादेश भेजे गए लोगों को वापस लाने का किया फैसला 

feature-top

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि कुछ लोगों को वापस भारत लाने का फैसला किया है। ये लोग पहले बांग्लादेश भेजे गए थे। अब उनकी भारतीय नागरिकता की जांच की जाएगी। अदालत ने मामले की सुनवाई जुलाई में तय की है। परिवारों को पहले अवैध प्रवासी मानना गलत पाया गया था। केंद्र ने कहा कि लौटाए जाने वाले लोगों की स्थिति जांच के बाद तय होगी और उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। अदालत ने पिछली सुनवाई में मानवता के आधार पर कुछ लोगों को भारत में आने की अनुमति दी थी।


feature-top