केंद्र ने बकरी ईद की छुट्टी में किया बदलाव 

feature-top

केंद्र सरकार ने ईद-उल-अज़हा (बकरीद) की छुट्टी में बदलाव किया है। अब दिल्ली में केंद्र सरकार के सभी प्रशासनिक दफ्तर 27 मई के बजाय 28 मई को बंद रहेंगे। यह फैसला चांद दिखने की संभावना और त्योहार के अनुसार लिया गया है। दिल्ली सरकार ने त्योहार से पहले कानून-व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी करने या कचरे का गलत निपटान करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। अधिकारियों को सार्वजनिक क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने और अवैध कुर्बानी पर निगरानी रखने का आदेश दिया गया है।


feature-top