CBSE ने 12वीं आंसर शीट डाउनलोड की अंतिम तारीख बढ़ाई

feature-top

CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा की आंसर शीट की स्कैन कॉपी पाने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब छात्र 24 मई, 2025 तक इसे डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने बताया कि वेबसाइट पर बढ़ा ट्रैफिक और अनधिकृत प्रयासों के कारण यह कदम उठाया गया। आंसर शीट मिलने के बाद छात्र दो दिन के अंदर गलतियों की जाँच या दोबारा मूल्यांकन (re-evaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने सभी शर्तें और नियम पहले की तरह ही लागू रहने की बात कही है।


feature-top