मुजफ्फरपुर से पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का संदिग्ध गिरफ्तार, ATS जांच में जुटी

feature-top

बिहार ATS ने मुजफ्फरपुर से मुस्तफा नाम के एक व्यक्ति को पाकिस्तान के लिए कथित जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि वह एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स और सोशल मीडिया के जरिए विदेशी हैंडलर्स को देश की संवेदनशील जगहों की तस्वीरें, वीडियो और लोकेशन भेज रहा था। ATS के अनुसार, उसके तार पाकिस्तानी हथियार तस्करी गिरोह और ISI से जुड़े नेटवर्क से जुड़े हैं। मोबाइल फोन से आपत्तिजनक सामग्री, डिलीट चैट और डिजिटल सबूत बरामद हुए हैं। एजेंसी अब उसकी ट्रैवल हिस्ट्री, कॉल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया गतिविधि और विदेशी फंडिंग की जांच कर रही है।


feature-top