कर्नाटक कांग्रेस में फेरबदल की मांग तेज, 35 विधायक जाएंगे दिल्ली

feature-top

कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट फेरबदल की मांग तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक बेनू गोपालकृष्णना ने कहा कि 30-35 विधायक 28-29 मई को दिल्ली जाकर पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाएंगे। उनकी मांग है कि मौजूदा मंत्रियों को हटाकर करीब 20 नए विधायकों को मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार के तीन साल पूरे हो चुके हैं और अब बदलाव जरूरी है। विधायक ने चेतावनी दी कि 15 दिनों में फैसला नहीं हुआ तो वे कड़ा कदम उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला हाईकमान को करना है।


feature-top