हथियार निर्यात में दुनिया में नंबर-1 बनेगा भारत : राजनाथ सिंह

feature-top

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के सिरडी में गोला-बारूद निर्माण इकाई के उद्घाटन के दौरान कहा कि केंद्र सरकार रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र की भागीदारी को 50% तक बढ़ाने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत, जो पहले हथियारों का बड़ा आयातक माना जाता था, अगले 25-30 वर्षों में दुनिया का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार के विजन और निजी क्षेत्र के इनोवेशन के साथ भारत को गोला-बारूद और ऑटोमेशन का वैश्विक केंद्र बनाया जा सकता है।


feature-top