दिल्ली जिमखाना क्लब को जमीन खाली करने का दिया गया आदेश

feature-top

केंद्र सरकार ने दिल्ली के प्रतिष्ठित दिल्ली जिमखाना क्लब को 5 जून तक 27.3 एकड़ जमीन खाली कर भूमि एवं विकास कार्यालय को सौंपने का आदेश दिया है। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा ढांचे और जनहित परियोजनाओं के लिए जमीन की जरूरत बताई है। सफदरजंग रोड स्थित यह क्लब प्रधानमंत्री आवास के पास रणनीतिक क्षेत्र में आता है। आदेश में कहा गया है कि तय समय तक कब्जा नहीं सौंपने पर कानूनी कार्रवाई कर जमीन जबरन वापस ली जाएगी। पुलिस को भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।


feature-top