छत्तीसगढ़ में स्पेशल DG के 3 नए पद बनाने की तैयारी

feature-top

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में लंबे समय से अटकी पदोन्नति प्रक्रिया अब आगे बढ़ सकती है। राज्य सरकार स्पेशल डीजी के तीन नए पद बनाने की तैयारी में है, जिसे आगामी कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शिवराम प्रसाद कल्लूरी, प्रदीप गुप्ता और विवेकानंद सिन्हा को प्रमोशन मिलने का रास्ता साफ होगा। फिलहाल राज्य में डीजी रैंक के केवल चार पद स्वीकृत हैं, जिसके कारण पदोन्नति रुकी हुई थी। सरकार भविष्य में प्रमोशन विवाद खत्म करने के लिए स्थायी व्यवस्था बनाने पर भी काम कर रही है।


feature-top