भारतीयों पर नस्लभेदी टिप्पणियों पर बोले रूबियो - हर देश में बेवकूफ़ लोग होते हैं

feature-top

नई दिल्ली में विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नस्लभेदी टिप्पणियों पर कहा कि “हर देश में बेवकूफ़ लोग होते हैं।” उन्होंने कहा कि अमेरिका भारतीयों का स्वागत करने वाला देश है और भारतीय समुदाय ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दिया है। रूबियो ने यह भी साफ किया कि H-1B समेत वीज़ा नियमों में बदलाव केवल भारत को निशाना बनाकर नहीं किए जा रहे, बल्कि यह पूरी दुनिया के लिए लागू प्रक्रिया का हिस्सा हैं।
 


feature-top