अभिषेक बनर्जी की 17 संपत्तियों  पर अवैध निर्माण का नोटिस जारी 

feature-top

कोलकाता नगर निगम (KMC) ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी से जुड़ी 17 प्रॉपर्टीज़ को अवैध निर्माण के आरोप में नोटिस जारी किए हैं। अभिषेक बनर्जी ने जवाब देने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है। वहीं, KMC ने तिलजला, कस्बा और बेलियाघाटा में छह अवैध इमारतों पर बुलडोज़र कार्रवाई की। इनमें कथित अपराधी बिस्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू से जुड़ी प्रॉपर्टीज़ भी शामिल हैं। नगर निगम का कहना है कि कई इमारतों के बिल्डिंग प्लान मंजूर नहीं थे। मामले में ED भी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत छापेमारी कर रही है।
 


feature-top