CJP के नाम पर साइबर ठग एक्टिव, एक क्लिक पर खाली हो सकता है बैंक खाता

feature-top

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के नाम पर अब साइबर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं। पंजाब पुलिस ने चेतावनी जारी कर कहा कि WhatsApp पर CJP में शामिल होने के नाम से फर्जी लिंक भेजे जा रहे हैं। इन लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो सकता है और बैंक डिटेल्स चोरी हो सकती हैं। लुधियाना पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, स्कैमर ट्रेंडिंग मुद्दों का फायदा उठाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।


feature-top