बीकानेर में अमित शाह करेंगे एंटी-ड्रोन सुरक्षा की समीक्षा बैठक

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार रात दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर बीकानेर पहुंचेंगे। वे भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और एंटी-ड्रोन सिस्टम की समीक्षा करेंगे। शाह BSF, खुफिया एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। बैठक में सीमा पार ड्रोन से हो रही हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने पर चर्चा होगी। गृह मंत्री सांचू बॉर्डर पोस्ट पर जवानों से मुलाकात करेंगे और महिला बैरकों का उद्घाटन भी करेंगे। बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर और हनुमानगढ़ के अधिकारी बैठक में शामिल रहेंगे।


feature-top