भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ेंगे

feature-top

भारत और अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो  ने बताया कि जल्द ही एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली आएगा। दोनों देशों ने व्यापार, ऊर्जा, AI, सेमीकंडक्टर और परमाणु सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। जयशंकर ने कहा कि यह समझौता व्यापक द्विपक्षीय व्यापार डील की दिशा में अहम कदम होगा। वहीं रूबियो ने भरोसा जताया कि यह समझौता दोनों देशों के राष्ट्रीय हितों के लिए फायदेमंद और टिकाऊ साबित होगा।
 


feature-top