बांग्लादेश : 26 समुद्री ब्लॉकों में तेल-गैस खोज के लिए नए टेंडर जारी

feature-top

बांग्लादेश ने बंगाल की खाड़ी में 26 ऑफ़शोर ब्लॉकों में तेल और गैस खोज के लिए नया अंतरराष्ट्रीय टेंडर जारी किया है। सरकार विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए पहले से बेहतर शर्तें दे रही है। इसका मकसद घरेलू गैस उत्पादन बढ़ाना और महंगे LNG आयात पर निर्भरता कम करना है। नए नियमों के तहत कंपनियों को ज्यादा मुनाफे और कम प्रतिबंध मिलेंगे। टेंडर में 15 डीपवॉटर और 11 शैलोवॉटर ब्लॉक शामिल हैं। बोली जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर तय की गई है। सरकार को उम्मीद है कि इस बार विदेशी निवेशकों की अच्छी रुचि मिलेगी।


feature-top