छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ पोर्टल

feature-top

छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं के लिए ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ पोर्टल लॉन्च किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव  सेाय बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में इसका शुभारंभ किया। इस पोर्टल के जरिए युवाओं को रोजगार, कौशल प्रशिक्षण, करियर काउंसलिंग और स्वरोजगार की जानकारी एक ही मंच पर मिलेगी। पोर्टल पर अब तक 468 युवाओं का पंजीयन और 513 रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध है। 8वीं पास से लेकर उच्च शिक्षित युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग और विशेषज्ञों से करियर मार्गदर्शन देने की भी योजना बनाई है।


feature-top