बिलासपुर में इबोला का खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

feature-top

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में संभावित इबोला वायरस संक्रमण को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने आइसोलेशन वार्ड, अलग सैंपल कलेक्शन एरिया और संक्रमण नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम शुरू कर दिए हैं। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. लखन सिंह की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक में सैनिटाइजेशन, बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट और सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की गई। डॉक्टरों और नर्सों को पीपीई किट उपयोग व संक्रमण रोकथाम की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने और संदिग्ध लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की है।


feature-top