बांगो बांध मुद्दे पर एकजुट हुई कांग्रेस, महंत-टीएस- बैज ने उठाई विस्थापितों की आवाज

feature-top

कोरबा में रविवार को हसदेव बांगो बांध के विस्थापितों के समर्थन में कांग्रेस ने महासम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, दीपक बैज और टीएस सिंहदेव समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। 52 गांवों के विस्थापित परिवारों ने मछली आखेट और बिक्री का अधिकार वापस देने की मांग उठाई। नेताओं ने आरोप लगाया कि ठेका प्रथा लागू होने के बाद आदिवासियों की आजीविका प्रभावित हुई है। चरणदास महंत ने कहा कि वनाधिकार कानून लागू होने के बावजूद विस्थापितों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा और मछली पकड़ने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।


feature-top