एयर इंडिया क्रैश : जून में आएगी AAIB की अंतरिम रिपोर्ट

feature-top

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) जून में एयर इंडिया विमान हादसे पर अंतरिम रिपोर्ट जारी करेगा। यह रिपोर्ट अहमदाबाद में हुए उस क्रैश से जुड़ी है, जिसमें 260 लोगों की मौत हुई थी। अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) नियमों के मुताबिक, अंतिम रिपोर्ट में समय लगने पर जांच एजेंसी हर साल प्रगति रिपोर्ट जारी कर सकती है। शुरुआती जांच में सामने आया कि उड़ान के कुछ सेकंड बाद दोनों इंजनों के फ्यूल कंट्रोल स्विच ‘रन’ से ‘कट ऑफ’ मोड में चले गए थे। इससे इंजन की ताकत कम हुई। रिपोर्ट में पायलटों की उलझन का भी जिक्र है। अंतिम रिपोर्ट के लिए बोइंग, एयर इंडिया और दूसरी एजेंसियों से राय ली जाएगी।


feature-top