कर्नाटक : सिद्धारमैया ने इस्तीफे की घोषणा की

feature-top

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार सुबह बेंगलुरु में अपने आधिकारिक आवास पर डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार और कैबिनेट सहयोगियों के साथ नाश्ते की बैठक की। इसी बैठक के दौरान उन्होंने कथित तौर पर अपने इस्तीफे का फैसला साझा किया। 

पिछले कई महीनों से कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चा चल रही थी। माना जा रहा था कि कांग्रेस हाईकमान सत्ता में बदलाव कर सकता है और मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी डीके शिवकुमार को सौंप सकता है। दिल्ली में हाल ही में पार्टी नेतृत्व के साथ हुई बैठकों के बाद यह चर्चा और तेज हो गई थी।

इस घटनाक्रम के बाद डीके शिवकुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि पार्टी की ओर से अंतिम आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धारमैया राज्यपाल से भी मुलाकात कर सकते हैं।


feature-top