TMC विवाद : काकोली दस्तीदार ने कल्याण बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप

feature-top

काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि कल्याण बनर्जी ने उनके साथ मौखिक दुर्व्यवहार किया और महिला विरोधी टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद अपमानजनक थी और संसद जैसी गरिमामयी जगह के अनुरूप नहीं थी।

अपने पत्र में काकोली दस्तीदार ने स्पीकर से मामले पर संज्ञान लेने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस शिकायत के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर तनाव और अंदरूनी मतभेदों की चर्चा तेज हो गई है। मामला सामने आने के बाद पार्टी के भीतर इस पर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है, हालांकि इस विवाद पर अभी विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार।


feature-top