जूनियर एनटीआर ने अपने दादा एन.टी. रामाराव की 103वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करी

feature-top

अभिनेता जूनियर एनटीआर ने हैदराबाद के एनटीआर घाट पर अपने दादा, दिग्गज अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नंदामुरी तारक रामाराव (एनटीआर) को उनकी 103वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिवंगत एनटीआर की पत्नी लक्ष्मी पार्वती और बेटी दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने भी हैदराबाद के एनटीआर घाट पर श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा, “आज दुनिया भर में तेलुगु भाषी लोग उन्हें अत्यंत श्रद्धा से पूजते हैं। उनकी स्मृति में कई लोग भोजन वितरण और रक्तदान अभियान में भाग लेते हैं। जीवन ऐसा ही होना चाहिए, मृत्यु के बाद भी कुछ ही लोग लोगों के दिलों में अमर रहते हैं। ऐसे महान व्यक्तित्वों में एनटीआर गारू का सर्वोच्च स्थान है। उनकी पत्नी बनकर मुझे न जाने कितने जन्मों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।”


feature-top