वैश्विक सुरक्षा पर मॉस्को में NSA अजीत डोभाल की अहम चर्चा

feature-top

अजीत डोभाल ने मॉस्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन के दौरान रूस और म्यांमार के शीर्ष नेताओं एवं अधिकारियों से अहम मुलाकातें कीं। इन बैठकों में क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी सहयोग, रक्षा संबंधों और रणनीतिक साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

मॉस्को सिक्योरिटी फोरम में डोभाल की रूसी नेतृत्व के साथ बैठक को भारत-रूस संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग, वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों और बदलते भू-राजनीतिक हालात पर विचार साझा किए। भारत और रूस लंबे समय से रणनीतिक साझेदार रहे हैं और रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच गहरे संबंध हैं।


feature-top