राहुल गांधी की दिल्ली के ऑटो चालकों के साथ दाल-रोटी पर चर्चा

feature-top

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समय-समय पर समाज के विभिन्न वर्गों से मिलकर उनकी चिंताओं को सुनते और समझते रहे हैं। इस बार उन्होंने ऑटो चालकों से बातचीत की और उनके दैनिक जीवन में आने वाली चुनौतियों के बारे में जाना।

गांधी ने दिल्ली के बंगाली मार्केट स्थित टोडरमल पार्क में ऑटो रिक्शा चालकों से मुलाकात की। बातचीत के बाद उन्हें ऑटो चालक की वर्दी पहने और बच्चों के साथ सेल्फी लेते हुए देखा गया।


feature-top